अमेरिका में स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मामले
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने बताया कि स्वाइन फ्लू से जुड़े आंकड़े में इजाफा हुआ है क्योंकि ज्यादा से ज्यादा जांच की गई और फ्लू का संक्रमण तेजी से बढ़ा है।
सीडीसी के कार्यवाहक निदेशक रिचर्ड बेसर ने बताया कि शुक्रवार को अमेरिका के 42 राज्यों में 1,639 मामलों की पुष्टि हुई।
मेक्सिको में ताजा आकड़ों के मुताबिक स्वाइन फ्लू से जुड़े पुष्ट मामलों की संख्या शुक्रवार को 1,364 हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications