लेबनान में 3 'इजरायली जासूस' गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक लेबनानी सुरक्षा से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "सिडोन बंदरगाह के निकट गाजियेह कस्बे में शुक्रवार को एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और भाई को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।"
सूत्र ने बताया कि ये गिरफ्तारियां एक अवकाश प्राप्त लेबनानी जनरल से पूछताछ के बाद की गईं। इस जनरल को पिछले महीने इजरायल के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि लेबनान में इस साल जनवरी से अब तक 19 कथित इजरायली जासूसों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications