चेतावनी से पहले ही फैल गया था फ्लू: मेक्सिको
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कोर्दोवा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि ज्यादातर लोगों का उपचार 23 अप्रैल को स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा से पहले किया गया।
उधर, मेक्सिको की पैन अमेरिकी स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि ऑस्कर मुजिका ने कहा कि अगर सरकार समय रहते कदम नहीं उठाती तो आज 8,605 लोगों की मौत हो जाती और 30,000 लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता।
मेक्सिको में ताजा आकड़ों के मुताबिक स्वाइन फ्लू से जुड़े पुष्ट मामलों की संख्या शुक्रवार को 1,364 हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications