जम्मू एवं कश्मीर में अर्ध सैनिक बल के जवान ने की अपने साथी की हत्या
पुलिस ने कहा है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों के बीच किश्तवाड़ कस्बे में स्थित शिव मंदिर शिविर में बहस छिड़ गई। गरमागरम बहस के बीच सिपाही राजिंदर सिंह ने अपने वरिष्ठ साथी बाना सिंह पर अपनी सर्विस राइफल से गोली दाग दी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "बाना को कई गोलियां लगी और एक अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।"
आरोपी राजिंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवाद के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस अधिकारी ने कहा है, "इसमें कुछ अनुशासन संबंधी मामला लगता है, जिसके कारण राजिंदर ने अपने वरिष्ठ बाना सिंह पर गोलियां दाग दी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications