बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के पति का निधन
प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव अबुल कलाम आजाद ने कहा है कि वाजेद ने लगभग अपराह्न् 4.25 बजे अंतिम सांस ली। उस समय हसीना उनके पास मौजूद थीं।
मिया उच्च रक्त चाप, गुर्दो की खराबी, मधुमेह और अस्थमा जैसी कई बीमारियों से जूझ रहे थे। डॉक्टरों के अनुसार अपराह्न् दो बजे के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी।
स्टार ऑनलाइन के अनुसार मिया के शव को उनके निजी आवास सुधा सदन ले जाया गया है। उनका अंतिम संस्कार उनके पारिवारिक कब्रिस्तान में किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications