कांग्रेस को समर्थन के मुद्दे पर नरम हुए करात
करात ने यहां संवाददाताओं से कहा, "पहले चुनाव समाप्त हो जाने दीजिए। परिणाम आ जाने दीजिए। उसके बाद हम इस मुद्दे पर विचार करेंगे।"
करात अभी तक यह कहते रहे हैं कि उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को समर्थन नहीं देगी, बल्कि इसके बदले वह केंद्र में एक गैर कांग्रेस और गैर भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार बनाने की कोशिश करेगी।
लेकिन करात की पार्टी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने पूर्व में कहा था कि इस मुद्दे पर विचार करने का विकल्प खुला हुआ है और कोई भी निर्णय चुनाव परिणाम पर निर्भर करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications