ममता बनर्जी पर माकपा का हमला
कोलकाता प्रेस क्लब में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य बिमान बोस ने कहा कि बनर्जी लोकसभा के अंतिम सत्र में अधिकांश समय गैरमौजूद रहीं।
बोस ने कहा, "वह कभी भी शून्यकाल अथवा प्रश्नकाल में के दौरान वहां मौजूद नहीं रहीं। सांसदों से अपेक्षा की जाती है कि वे प्रश्न पूछें या जनहित के मुद्दे उठाएं लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। वह अधिकांश मौकों पर सदन में आईं ही नहीं।"
उल्लेखनीय है कि कोलकाता की चार सीटों पर आगामी 13 मई को अंतिम चरण के दौरान मतदान होना है और बनर्जी इनमें से एक कोलकाता दक्षिण से उम्मीदवार हैं। वह उस सीट से पांच बार चुनाव जीत चुकी हैं।
तृणमूल कांग्रेस के बारे में बोस ने कहा, "उसका कोई राजनीतिक दर्शन नहीं है। उसके घोषणा पत्र में राष्ट्रीय मुद्दे नहीं होते। उसके लोग केवल झूठी अफवाहें फैलाने में व्यस्त रहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications