दिल्ली में आधी से अधिक महिला मतदाताओं ने किया मतदान
आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में महिलाओं ने इस बार पिछले चुनावों की अपेक्षा अधिक रुचि दिखाई।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उदय बक्शी ने आईएएनएस को बताया, "हमारे पास ढेरों महिला मतदाताओं के फोन आते रहे जिसमें वे मतदान की प्रकिया के बारे में पूछताछ करती थीं और पहचान पत्र के बारे में अपनी आशंकाएं दूर करती थीं।"
उन्होंने बताया कि इस चुनाव में युवा महिला मतदाताओं ने परिवार के प्रभाव में आए बगैर अपनी पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में मताधिकार का प्रयोग किया।
वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में जहां 44.6 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था वहीं इस बार यह संख्या बढ़कर 50.16 फीसदी हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications