बिहार में गरमी ने किया लोगों को बेहाल

झुलसा देने वाली धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जिनके लिए बाहर निकलने की मजबूरी है, वे काफी सतर्क होकर बाहर निकल रहे हैं। इस गरमी ने स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को कुछ ज्यादा ही परेशान कर रखा है।

शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 42.़2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया का अधिकतम तापमान 44़ 4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 43़.2 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेष चंद्रा ने शनिवार को बताया कि पिछले वर्ष इस मौसम में तापमान सामान्य था, जबकि इस वर्ष सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है। चंद्रा के अनुसार आने वाले तीन चार दिनों में तापमान में और वृद्घि होने की संभावना है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान की ओर से आने वाली पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में वृद्घि हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+