देश की राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भी अपनी भूमिका है : मनमोहन

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा क्षेत्रीय दलों को लुभाने का प्रयास किए जाने के मद्देनजर प्रधानमंत्री से उनके द्वारा पूर्व में क्षेत्रीय दलों के बारे में दिए गए आलोचनात्मक बयान पर टिप्पणी करने को कहा गया था। प्रधानमंत्री ने कहा वह सिर्फ एक सामान्य टिप्पणी थी।

उन्होंने कहा कि वह कहना चाहते थे कि जब बहुत से राजनीतिक दल होते हैं तो इससे आपकी विकास की क्षमता प्रभावित होती है। उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि भारत ऐसे दौर से गुजर रहा है जहां क्षेत्रीय दल जीवन की वास्तविकता हैं। इसलिए हमारी प्रणाली को उन्हें स्वीकार करना ही होगा।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) से गठजोड़ किया है।

यह पूछने पर कि क्या वह स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि कांग्रेस चुनावों के बाद ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) से कोई गठजोड़ नहीं करेगी, उन्होंने कहा, "फिलहाल कांग्रेस डीएमके के साथ चुनाव लड़ रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+