चुनाव बाद कांग्रेस-एआईएडीएमके के बीच गठबंधन नहीं : आजाद
तमिलनाडु के पार्टी प्रभारी आजाद ने यहां एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, "यहां कहा जा रहा है कि कांग्रेस एआईडीएमके के साथ चुनाव बाद गठबंधन करने जा रही है।"
एआईएडीएमके की विरोधी डीएमके केंद्र में कांग्रेस नेतृत्ववाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में भागीदार है।
आजाद ने केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम की बातों को दोहराते हुए तमिलनाडु में जे. जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके के साथ चुनाव बाद गठबंधन की संभावना से इंकार किया।
चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा था, "हर मुद्दे पर कांग्रेस की सोच जयललिता से अलग है और उन्हें एक सहयोगी के रूप में गठबंधन में शामिल नहीं किया जा सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications