मोबाइल फोन चुराने के आरोपी दो बच्चों को निर्वस्त्र कर पीटा
पुलिस के मुताबिक चतरा के अव्वाल मोहल्ले में जवाहर राम के घर शुक्रवार की रात शादी थी। शादी समारोह के दौरान गोलू (8) और लित्रा (9) को एक मोबाइल फोन चुराते हुए पकड़ा गया था।
चतरा के पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार झा ने कहा कि मोबाइल चुराने के आरोपी दोनों बच्चों को 12 से 15 वर्ष उम्र के बच्चों के एक समूह ने निर्वस्त्र कर उन्हें रस्सी से बांध दिया और उनकी पिटाई की।
एक पुलिस अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "स्थानीय अखबारों के कुछ फोटोग्राफरों ने अच्छी तस्वीर लेने के लिए आरोपियों को निर्वस्त्र करने के लिए बच्चों को उकसाया था"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications