पाकिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में 5 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए ने खबर दी है अफगानिस्तान से सटे पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान के सरोघा में खाली पड़े एक सरकारी विद्यालय की इमारत पर संदिग्ध अमेरिकी चालक रहित विमान ने मिसाइल से हमला किया।
इस इमारत का इस्तेमाल कथित तौर पर
स्थानीय तालिबानी आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कर रहे थे।
अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया, "आरंभिक आंकड़ों के अनुसार इस हमले में पांच लोग मारे गए हैं और 10 से ज्यादा घायल हो गए हैं।"
मरने वालों की शिनाख्त तत्काल नहीं हो सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications