भारत में घुसपैठ की फिराक में लिट्टे: नौसेना
नौसेना के दक्षिणी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वायस एडमिरल एस. के. डामले ने शनिवार को कहा, "हमें यह सुनिश्चत करना होगा कि हमारी तटीय सीमाएं सुरक्षित हैं और कोई अनाधिकारिक व्यक्ति देश में प्रवेश न कर सके।"
डामले ने कहा कि तमिलनाडु के तट पर कड़ी सतर्कता ने तमिल विद्रोहियों को घुसपैठ के लिए दूसरे इलाके तलाशने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी तट पर लिट्टे की नौकाओं के आवागमन की कोई खबर नहीं है।
वह आईएनएस मनदोवी के कैडट के पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने गोवा पहुंचे थे। उन्होंने कहा, "श्रीलंकाई नौसेना अपनी सुरक्षा के लिए अपने ढंग से काम कर रही है और हमारे साथ उनका कोई तालमेल नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications