दिल्ली में 851 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकारा

निर्वाचन आयोग के मुताबिक नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से सर्वाधिक 178 लोगों ने मतदान के दौरान किसी भी प्रत्याशी को वोट देने से इंकार किया।

पश्चिमी दिल्ली 164 मतदाताओं के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पूर्वी दिल्ली में 153, चांदनी चौक और पश्चिमोत्तर दिल्ली में 130 और दक्षिण दिल्ली में 50 लोगों ने इस अधिकार का प्रयोग किया। पूर्वोत्तर दिल्ली से सबसे कम 46 लोगों ने इस अधिकार का प्रयोग किया।

दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सतबीर सिलास बेदी ने आईएएनएस को बताया, "हमने 49-ओ का प्रयोग करने वाले लोगों का रिकार्ड रखा है। पहले हम ऐसा नहीं करते थे क्योंकि हमारी मुख्य चिंता होती थी ऐसे लोगों का हिसाब रखना जो सचमुच वोट करते थे।"

उन्होंने कहा कि इसबार चूंकि इस प्रावधान की काफी चर्चा थी इसलिए हमने इस पर ध्यान दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+