अपने बच्चे से मिलने को बेताब है यह पिता

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक रवि चंद्रन साल भर से भी अधिक समय से अपने छह वर्षीय पुत्र आदित्य की तलाश में भारत में भटक रहे हैं। आदित्य उनकी पूर्व पत्नी विजयाश्री वूरा के पास है।

उनकी तलाकशुदा पत्नी वर्ष 2007 में इस बच्चे के साथ भारत आ गई थी। चंद्रन ने यहां कुछ गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "विजयाश्री से तलाक के बाद न्यूयार्क कोर्ट ने 14 सितंबर, 2007 को एक अहम फैसला सुनाते हुए इस बच्चे की परवरिश की जिम्मेवारी मुझे सौंपी थी। विजयाश्री ने बच्चे का अपहरण कर लिया और उसे लेकर वह भारत आ गई। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए एक जगह से दूसरी जगह भागती फिर रही है।"

चंद्रन ने अपने इस बच्चे की परवरिश के लिए अमेरिकी में नौकरी भी छोड़ दी और बच्चे की देखभाल के लिए भारत आ गए। वह हैदराबाद में रहते हैं। चंद्रन अपने पुत्र की तलाश में भटक रहे हैं।

वह कहते हैं, "लोग यह क्यों नहीं समझते कि कोई पिता अपने बेटे के बगैर नहीं रह सकता। मुझे बेटे के बगैर नींद नहीं आती है। उसकी यादें मुझे खूब सताती हैं। पिछले 21 महीनों से वह स्कूली पढ़ाई से वचित है।"

यह कहते हुए वह भावुक हो उठते हैं। वह बेटे की तलाश में कई शहरों, स्कूलों और पुलिस थानों की खाक छान चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+