आजम का काम पार्टी विरोधी : मुलायम सिंह
लखनऊ, 9 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को आखिरकार पार्टी महासचिव अमर सिंह और आजम खान के बीच चल रहे घमासान में दखल देते हुए साफ कहा कि आजम खान का काम पार्टी विरोधी है और वह पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने से बाज आएं।
रामपुर में सपा प्रत्याशी जयाप्रदा के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली में सपा के मुखिया मुलायम सिंह ने कहा, "आजम खान लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। वह इससे बाज आएं। मुझे अपने महासचिव आजम खान से ऐसे कृत्य की उम्मीद कभी नहीं थी।"
सपा अध्यक्ष ने कहा कि रामपुर में चुनाव जयाप्रदा नहीं बल्कि मुलायम सिंह लड़ रहे हैं। मुलायम ने आजम को सलाह देते हुए कहा कि वह जयाप्रदा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर उन्हें विजयी बनाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications