पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा में 9 मरे
राज्य में सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और विपक्षी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच गुरुवार को हुए मतदान के दौरान हिंसा का दौरा शुरू हुआ था। दोनों के बीच हुई हिंसा में सैकड़ों मकान तबाह हो गए।
हावड़ा, बर्दवान, पूर्वी मिदनापुर और मुर्शिदाबाद जिलों में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें हुईं। इन जिलों में गुरुवार यानी सात मई को मतदान हुआ था।
पुलिस के मुताबिक हावड़ा में चार, पूर्वी मिदनापुर के नंदीग्राम में दो और बर्दवान जिले के आसनसोल में तीन लोग मारे गए।
हावड़ा के बगनान में भीड़ ने माकपा के एक नेता के घर पर हमला कर उसके 15 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। इस दौरान यहां एक अन्य व्यक्ति भी मारा गया।
पूर्वी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक पल्ल कांति घोष ने बताया कि नंदीग्राम में दो साल की एक बच्ची और उसके पिता की गुरुवार रात हुए एक बम हमले में मौत हो गई।
इन चारों जिलों में दोनों दलों के समर्थकों ने एक दूसरे पर बमों से हमले किए जिनमें कई बच्चें भी घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications