वरुण का जनता से माया सरकार के खिलाफ उठ खड़े होने का आह्वान (लीड-1)
पीलीभीत के पूरनपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए वरुण ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी एक व्यक्ति से नहीं बल्कि हर उस आदमी से है जो गरीबों, कमजोरों, किसानों और राष्ट्रभक्तों को परेशान करेगा।
वरुण ने कहा, "आप लोगों ने मेरे लिए गोलियां और लाठियां खाई हैं। आप और आपके सम्मान पर कोई भी प्रहार करेगा तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा और गोली खाने में भी नहीं हिचकूंगा।"
वरुण ने कहा कि मेरे पिता के बारे में लोग कहते हैं कि वह जो ठान लेते थे उसे वह पूरा करते थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह भी बिलकुल अपने पिता की ही तरह हैं।
शुक्रवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक सलाहकार बोर्ड ने वरुण पर कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में राज्य सरकार द्वारा लगाये गये राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) को गलत बताकर उसे हटा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications