हिमाचल प्रदेश में 9 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में
एक गैर-सरकारी संगठन ने उम्मीदवारों द्वारा पेश हलफनामे का अध्ययन करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि इनमें से आठ उम्मीदवारों की निजी संपत्ति में वर्ष 2004 के संसदीय चुनाव के समय से लेकर अब 557 फीसदी की वृद्धि हुई। नेशनल इलेक्शन वॉच की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।
संगठन ने शिमला, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर संसदीय सीटों के लिए किस्मत आजमा रहे 31 उम्मीदवारों द्वारा पेश हलफनामे का अध्ययन करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है। इन लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
इस संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अनिल बैरवाल ने कहा, "नौ उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ रुपए या इससे अधिक है। इस सूची में कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह सबसे आगे हैं। उनकी निजी संपत्ति 20.5 करोड़ रुपए है।" वीरभद्र सिंह बुशेहर राजघराने से आते हैं।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 6 करोड़ रुपए है, जबकि भाजपा उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2 करोड़ रुपए है। वर्ष 2004 की तुलना में वीरभद्र सिंह की संपत्ति में 58 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications