मुनाफा वसूली के बावजूद सप्ताह में 4 फीसदी उछला सेंसेक्स (साप्ताहिक समीक्षा)

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सप्ताह के दौरान 473.18 अंक यानी 4.15 फीसदी की तेजी के साथ 11,403.25 के स्तर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी लगभग 4.5 फीसदी की बढ़त के साथ 3,620.7 अंकों पर बंद हुआ।

ब्रोकरेज फर्म बोनांजा के इक्वि टी रिसर्च के सहायक उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने कहा, "बाजार में जब भी अनिश्चितता होती है तो अस्थिरता होती है। ऐसे में बाजार किसी भी खबर पर तत्काल तेज प्रतिक्रिया देता है।"

सेंसेक्स ने सप्ताह के दौरान 12,272 के उच्चतम और 11,765 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया। इसी तरह निफ्टी ने 3,717 के उच्चतम और 3,478.7 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बाजार ने 31 अक्टूबर 2008 के बाद की सबसे अधिक तेजी दर्ज की और यह 700 अंक से ऊपर उछल गया। निफ्टी में भी सोमवार को 4.96 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया और यह 3,646.35 पर जा पहुंचा।

मंगलवार को सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ 3.67 अंक गिरकर 12,131.08 पर बंद हुआ। निफ्टी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 3,661.9 पर बंद हुआ।

बुधवार को निवेशकों ने मुनाफा वसूली की जिससे सेंसेक्स 178 अंक गिरकर 11,952.75 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 1.01 फीसदी नीचे 3,625.05 पर बंद हुआ।

गुरुवार को बाजार में एक बार फिर तेजी आई और सेंसेक्स 12,116.94 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 1.62 फीसदी यानी 3,683.9 पर बंद हुआ।

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को एक बार फिर बाजार में मुनाफा वसूली का जोर रहा और सेंसेक्स 240 अंक गिरकर 11,876.43 पर बंद हुआ। निफ्टी 1.72 फीसदी गिरकर 3,620.7 पर बंद हुआ।

सप्ताह के दौरान हिंडाल्को, टाटा स्टील, एलएंडटी, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र और टाटा मोटर्स के शेयरों में सर्वाधिक तेजी आई जबकि एसीसी, अंबुजा सीमेंट, सिप्ला, हिंदुस्तान यूनीलीवर और भेल के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+