मोइली से पद छोड़ने के लिए कहा गया
दूसरी ओर मोइली ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए काफी पहले ही पद छोड़ दिया था। उन्होंने शुक्रवार को नीतीश कुमार के बारे में कहा था, "मैं यह नहीं सोचता कि कांग्रेस नीतीश कुमार को हीरो बना रही है। उन्होंने जिस तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया उससे उनकी धर्मनिरपेक्ष साख खराब हुई है।"
मोइली ने कहा कि नीतीश कुमार खुद के बारे में अधिक सोचते हैं और उन्हें भाजपा का साथ देने पर पछतावा होगा। उन्होंने कहा, "हम उनसे संपर्क नहीं कर रहे हैं। यदि वह धर्मनिरपेक्ष गुट के साथ आना चाहते हैं तो यह उनकी मर्जी है।"
पार्टी सूत्रों के अनुसार मोइली को मीडिया सेल के प्रमुख का पद छोड़ने के लिए कहा गया है और संभवत: उनके स्थान पर कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेदी को नियुक्त किया जाएगा।
दूसरी ओर मोइली ने एक निजी समाचार चैनल से कहा कि उन्होंने मीडिया सेल के प्रमुख का पद 31 मार्च को ही छोड़ दिया था और द्विवेदी को पद की जिम्मेादरी सौंप दी थी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में लोकसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications