नेपाल में गोलीबारी में 3 मरे, 5 घायल
पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार रात तराई इलाके के सपतारी जिले में हुई। पुलिसकर्मी बिंदु यादव अपने घर छुट्टी पर आया था। गांव में जमीन से जुड़े विवाद के बाद उसने गोलीबारी की जिसमें तीन लोग मारे गए।
गौरतलब है कि चार साल पहले नागरकोट कस्बे में एक सैनिक ने नशे की हालत में अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें 11 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications