छत्तीसगढ़ चिड़ियाघर में सफेद बाघिन का शव मिला
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर दुर्ग जिले के भिलाई शहर में इस चिड़ियाघर की देखदेख स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के भिलाई स्टील प्लांट द्वारा किया जाता है।
भिलाई स्टील प्लांट के बागवानी विभाग के महाप्रबंधक टी.एस. छत्री ने बताया, "1998 में जन्मी कावेरी नामक बाघिन शनिवार तड़के अपने बाड़े में मृत पड़ी मिली।"
उन्होंने बताया, "पोस्टमार्टम कराया गया है और ऐसा लगता है कि बाघिन को दो बार सांप ने काटा था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications