पाक ने भारतीय सीमा से सैनिक हटाए हैं: जरदारी

वाशिंगटन, 9 मई (आईएएनएस)। भारत के साथ संबद्ध सुधारने और तालिबान के खिलाफ अभियान को अंजाम तक पहुंचाने के अपने वादे को दोहराते हुए पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि उनके देश ने तालिबान की चुनौती से निपटने के लिए भारतीय सीमा से बड़े पैमाने पर अपने सैनिकों को हटाया है।

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो और सैनिकों को भारतीय सीमा से हटाकर तालिबान के खिलाफ जारी सैन्य मुहिम के मोर्चे पर लगाया जाएगा। वैसे, उन्होंने कहा है कि भारत से लगी दक्षिणी सीमा पर सैन्य छावनियों और सैन्य चौकियों का अस्तित्व पहले की तरह ही बना रहेगा।

जरदारी ने पीबीसी टीवी चैनल से बात करते हुए कहा, "मैं भारत को हमेशा ऐसे पड़ोसी के रूप में लेता रहा हूं जिसके साथ रिश्ता सुधारना हमारी प्राथमिकता है। भारत के साथ हमारा रिश्ता धूप-छांव वाला रहा है, लेकिन दोनों लोकतांत्रिक देश इस रिश्ते में सुधार का प्रयास करते रहे हैं।"

बाद में पीबीसी चैनल के 'चार्ली रोज शो' में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई के साथ भाग लेते हुए जरदारी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भारतीय सीमा से और सैनिकों को हटाया जाएगा, ताकि तालिबान को करारा जवाब दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जब-जब लोकतांत्रिक सरकार रही, भारत के साथ रिश्ते में सुधार की पहल की गई। उन्होंने कहा, "हम भारत से कभी युद्ध की बात नहीं करते। किसी लोकतांत्रिक सरकार के कार्यकाल में भारत के साथ जंग का इतिहास नहीं रहा है। हमारा इरादा स्पष्ट है। हम भारत से रिश्ते सुधारना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की सीमा पर आतंकवादियों की गतिविधियां वाकई चिंताजनक हैं। वहां आतंकवादियों से निपटने के लिए व्यापक तैयारी की जरूरत है। जरदारी ने दार्शनिक अंदाज में कहा, "आज हम दुनिया और अपनी सुरक्षा के लिए जंग लड़ रहे हैं। हम इस चुनौती से निर्णायक रूप से निपटना चाहते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+