श्रीलंका में सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, 25 घायल
दामबुला जिले के केकिरवा इलाके में शुक्रवार रात लगभग 9.30 बजे एक ट्रेक्टर, एक बस और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार गंभीर रूप से घायल लोगों को अनुराधापुर और दामबुला के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में प्रतिवर्ष लगभग 60,000 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें कम से कम 2,200 लोग मारे जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications