पानी में लिट्टे का ठिकाना मिला

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सेना ने अपनी वेबसाइट पर कहा है, "360 फुट लंबा और 25 फुट चौड़ा यह ढांचा तीन हिस्सों में बंटा है। यह ठोस लोहे से बना है और इसे लोहे की पटरियों पर ही व्यवस्थित किया गया है।
इसके अलावा पानी के अंदर 300 मीटर लंबी नहर भी है जो समुद्र और इस ढांचे को जोड़ रही है।" सेना का कहना है कि पानी के भीतर बना यह ढांचा मुल्लईतिवु जिले के इराट्टावैक्कल इलाके में पाया गया। इस पर अभी काम चल रहा था परंतु सैनिकों के वहां पहुंचने से पहले ही तमिल विद्राही फरार हो गए।
गौरतलब है तमिल विद्रोहियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई अपने आखिरी दौर में है लेकिन लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लै प्रभाकरन अभी भी सेना की गिरफ्त से बाहर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications