ओपेकः कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओपेक ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतें 1.96 डॉलर तक उछलीं। फ्रैंकफर्ट स्थित कॉमर्जबैंक के मुख्य कमोडिटी विश्लेषक एउजेन वेनबर्ग ने कहा कि कीमतों में यह तेजी मुख्यत: अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर पैदा हुई आश्वस्ति के कारण आई है।
ओपेक कच्चे तेल की कीमतें सदस्य देशों द्वारा उत्पादित 12 ब्रांडों के औसत के आधार पर तय करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications