कनेक्‍ट: जेट की एक और सस्‍ती सेवा

Jet Airways
नई दिल्ली। विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सस्ती कीमत वाली 'जेट एयरवेज कनेक्ट' नामक नई विमान सेवा आरंभ करने की घोषणा की है। कुछ चुनिंदा स्थानों के लिए आरंभ इस सेवा को शुक्रवार से शुरू किया जाएगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि जेट कनेक्ट में जेट की करीब सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और इससे कम किराए वाले यात्रियों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

भोजन के पैसे अलग

कंपनी ने कहा कि अंतर केवल इतना होगा कि जेट कनेक्ट के यात्रियों को उड़ान में अपना भोजन खरीदना होगा। जेट एयरवेज और जेटलाइट दोनों सेवाएं अपने यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराती हैं।

आरंभ में इस सेवा को दो 737 और छह एटीआर विमानों से शुरू किया गया है। यह सेवा चेन्नई-कोयंबटूर, चेन्नई-मदुरई, चेन्नई-कोच्चि, मुंबई-अहमदाबाद, मुंबई-भोपाल, मुंबई-उदयपुर, बेंगलुरू-पुणे और बेंगलुरू-मेंगलोर के बीच शुरू की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+