अमर सिंह फिर बोले, छोड़ दूंगा सपा

Amar Singh
रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता आजम खां को लेकर पार्टी में फूट पड़ती दिख रही है। पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव अमर सिंह ने एक बार फिर मुखिया मुलामय सिंह यादव को धमकी दी है, कि अगर आजम खां उनके खिलाफ बयान देने से बाज नहीं आये तो वो पार्टी छोड़ देंगे।

अमर सिंह ने सपा उम्मीदवार जयाप्रदा के समर्थन में शुक्रवार को आयोजित एक रैली में कहा, 'आजम खां से एक जूता पाने का इंतजार कर रहा हूं। उन्हें मैं गंभीरता के साथ आगे आकर मेरे हाथों में वह जूता सौंपने के लिए इन्वाइट कर रहा हूं।'

आजम खां के वार का इंतजार

अमर सिंह ने आगे कहा, 'मेरा मानना है कि वह अब तैयार हो गया है।' अमर ने कहा, 'अगर खान से मुझे कोई जूता मिलता है तो सबसे पहले मैं इसे सजाऊंगा और फिर इसे एक संग्रहालय में रख दूंगा।'

मुलायम सिंह यादव को अल्टिमेटम देते हुए अमर सिंह ने कहा कि चुनाव के बाद वो पार्टी छोड़ सकते हैं। रामपुर में एक चुनावी रैली में अमर सिंह ने कहा कि अंतिम चरण के चुनाव के बाद वह पार्टी में रहने के बारे में फैसला करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+