मुद्रास्फीति की दर में इजाफा, 0.7 फीसदी हुई (लीड-1)
तीन प्रमुख कमोडिटी समूहों में विनिर्मित वस्तुओं का सूचकांक 0.3 फीसदी और प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक 0.2 फीसदी बढ़ा।
ईंधन, बिजली, ऊर्जा और स्नेहकों का सूचकांक पिछले सप्ताह के स्तर 323 (अस्थाई) पर अपरिवर्तित रहा।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा घोषित थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर पिछले तीन सप्ताहों से लगातार बढ़त पर है।
अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक गत 18 से 25 अप्रैल के सप्ताह के दौरान थोकमूल्य सूचकांक में 0.2 फीसदी की तेजी आई और यह 230.2 से बढ़कर 230.7 पर पहुंच गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications