स्वाइन फ्लू: ब्राजील और अर्जेटीना में भी दस्तक
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री जोस गोम्स टेम्पोरावो ने गुरुवार को स्वाइन फ्लू के चार मामलों की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "स्वाइन फ्लू का वायरस ब्राजील में भी दस्तक दे चुका है।"
उन्होंने बताया कि ब्राजील में जो चार लोग वायरस ए(एच1एन1) से संक्रमित पाए गए हैं उनमें से तीन अमेरिका और एक मेक्सिको से लौटे हैं।
उधर, अर्जेटीना की स्वास्थ्य मंत्री ग्रासेला ओकाना ने गुरुवार को बताया कि एक व्यक्ति के फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वह 25 अप्रैल को मेक्सिको से लौटा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications