5.5 अरब डॉलर की रकम उगाहेगा सिटीग्रुप

वाशिंगटन, 8 मई (आईएएनएस)। वित्तीय संकट से जूझ रहे अमेरिकी बैंकिंग समूह सिटीग्रुप की 5.5 अरब डॉलर का कोष एकत्रित करने की योजना है।

भारतीय मूल के अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विक्रम पंडित के नेतृत्व में काम करने वाला सिटी ग्रुप सरकार द्वारा दी गई सलाह के मुताबिक यह धन अपने प्रिफर्ड शेयरों को सामान्य शेयरों में तब्दील करके उगाहेगा।

पंडित ने गुरुवार को एक वक्तव्य में कहा, "सरकार का स्ट्रेस टेस्ट वह कठोर प्रक्रिया थी जिसने हमारी पूंजी का आकलन किया और हमारे उस विचार की पुष्टि की जिसमें कहा गया था कि सिटी की योजनाएं और उसके कार्य उसे इतनी आर्थिक मजबूती प्रदान करेंगे कि वह खराब आर्थिक परिस्थितियों से जूझ सकेगी।"

कंपनी अब अपने प्रिफर्ड शेयरों को सामान्य शेयरों में बदलेगी और इस कदम से पहली तिमाही के अंत तक उसकी पूंजी के 22.1 अरब डॉलर से बढ़कर 86.2 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है। प्रिफर्ड शेयर वह होते हैं जिनका मूल्य सामान्य शेयरों की अपेक्षा अधिक होता है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सरकार ने गुरुवार को स्ट्रेस टेस्ट के नतीजे घोषित किए थे जिसमें कहा गया था कि देश के 19 प्रमुख वित्तीय संस्थानों में से 10 को वित्तीय संकट से निपटने के लिए अतिरिक्त धन एकत्रित करना होगा। टेस्ट की रिपोर्ट में कहा गया था कि सिटीग्रुप को 5.5 अरब डॉलर का अतिरिक्त कोष एकत्रित करना होगा।

अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गीथनर ने कहा कि इस अतिरिक्त धन में से अधिकांश निजी निवेशकों और खुद बैंकों की निजी संपत्ति की मदद से एकत्रित किया जाएगा।

यह स्ट्रेस टेस्ट इस बात का पता लगाने के लिए किया गया था कि अमेरिकी बैंक आगे किसी वित्तीय संकट का सामना करने के लिए कितने तैयार हैं।

स्ट्रेस टेस्ट के मुताबिक आगे किसी संकट से बचने के लिए बैंक ऑफ अमेरिका को सर्वाधिक 33.9 अरब डॉलर की रकम की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त वेल्स फार्गो को 13.7 अरब डॉलर और जीएमएसी को 11.5 अरब डॉलर की आवश्यकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+