बैतूल में वाहन खाई में गिरा, 8 मरे
पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के अमरावती जिले के कुरा गांव के लोग गुरुवार को तिपहिया वाहन से बैतूल के बारामाचा स्थित पीर बाबा की मजार में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। खामला गांव के पास घाटी पर चालक ने वाहन को खड़ा किया था और उसी समय एक बच्चे ने शरारत कर दी और वाहन खाई में जा गिरा।
जिले के पुलिस अधीक्षक ज़े एस़ संसवाल ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि मरने वालों में झुमकी बाई (55 वर्ष), परसिदिया बाई (40 वर्ष), मुलिया देवी (35 वर्ष), कजरी बाई (50 वर्ष), कला बाई (33 वर्ष), रामरती (40 वर्ष), पायल (8 वर्ष) और एक वृद्घ शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications