बीबीसी न्यूज में 90 कर्मचारियों की होगी छंटनी
द मिरर ऑनलाइन ने खबर दी है कि कर्मचारियों की इस भारी छंटनी के जरिए कंपनी की लगभग 15.50 करोड़ पाउंड की बचत करने की योजना है।
बीबीसी ने विदेशी कवरेज और मांग आधारित खबरों के जरिए सात करोड़ पाउंड जुटाने की योजना तैयार की है।
चैनल के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा था, "बीबीसी को अनिवार्य कर्मचारियों की संख्या में कमी करने को लेकर बहुत दिक्कत हो रही है। यह बहुत कठिन काम है, लेकिन एक जरूरी प्रक्रिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications