ब्रिटेन में बुलेटप्रूफ पगड़ी चाहते हैं सिख पुलिसकर्मी
स्थानीय समाचार पत्र 'गार्जियन' के मुताबिक 'ब्रिटिश पुलिस सिख संगठन' के उपाध्यक्ष और पुलिस निरीक्षक ज्ञान सिंह चहल ने कहा कि गृह विभाग सिखों के लिए ऐसा प्रावधान करे और मानें कि वे भी भूमिका निभा सकते हैं।
चहल ने कहा, "सिख अधिकारी सशस्त्र अधिकारी नहीं बन पा रहे हैं क्योंकि हमारा धर्म हमें पगड़ी उतारने की इजाजत नहीं देता।" मौजूदा पुलिस हेलमेट पगड़ी पर फिट नहीं बैठते।
उन्होंने कहा, "पगड़ी के लिए बेलिस्टिक पदार्थ विकसित करने संबंधी कुछ शोध हुए हैं। हम चाहते हैं कि बेलिस्टिक उत्पाद तैयार किया जाए ताकि कुछ हद तक सुरक्षा सुनिश्चत हो सके।"
गौरतलब है कि यह संगठन ब्रिटिश पुलिस में शामिल लगभग 2,000 पुलिसकर्मियों का प्रतिनिधित्व करता है। इसका गठन पिछले महीने किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications