पाक में जजिया लगाए जाने के विरोध में जम्मू बंद
भाजपा, शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता दुकाने बंद करवाते देखे गए। कई जगह पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें भी हुइर्ं। जम्मू में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया।
भाजपा प्रांतीय इकाई के अध्यक्ष अशोक खजूरिया ने कहा कि बंद का समर्थन करने वाले सभी संगठनों के लोग जम्मू में एक मार्च में हिस्सा लेंगे और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि को एक ज्ञापन सौंपेंगे।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में स्थित ओराकजे एजेंसी में तालिबान ने निर्देश जारी किया है कि सिख समुदाय को प्रतिवर्ष 1.5 करोड़ रुपये जजिया के तौर पर अदा करने होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications