नेपाल में संकट के लिए यूपीए दोषीः आडवाणी

उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार ने विदेशी संबंधों का ठेका वामपंथी पार्टियों को दे दिया था और उन्होंने नेपाल में माओवादियों के विकास में मदद की। भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में यहां आयोजित एक चुनावी रैली में आडवाणी ने कहा कि सरकार ने विदेशी संबंधों से जुड़ी सभी गतिविधियों का ठेका मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को दे रखा था।
इसके बदले माकपा तीन अन्य वामपंथी पार्टियों के साथ मिल कर संप्रग को चार साल तक समर्थन देती रही। आडवाणी ने कहा, "सरकार के इस कदम ने नेपाल में माओवादियों के अभ्युदय में मदद की है। आज नेपाल में संकटपूर्ण स्थिति बनी हुई है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड के इस्तीफे को मैं एक संकट ही मानता हूं।" उन्होंने कहा कि देश माकपा और कांग्रेस के अवसरवादी गठबंधन की कीमत चुका रहा है और संप्रग सरकार की गलत नीतियों का भी खामियाजा भुगत रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications