यूएसआईबीसी ने 10 नए निदेशकों को नामित किया
संगठन ने गुरुवार को कहा कि निदेशकों का नया समूह भारत और अमेरिका के बीच बेहतर व्यावसायिक संबंधों के निर्माण में यूएसआईबीसी बोर्ड की मदद करेगा।
संगठन के अध्यक्ष रॉन सोमर्स ने कहा, "भारत-अमेरिका व्यापार परिषद यह जानकर अत्यंत प्रसन्न है कि ऐसे योग्य लोग इससे जुड़कर भारत और अमेरिका के कारोबारी रिश्तों को मजबूत करने के इच्छुक हैं।"
निदेशक मंडल में नामित किए गए लोगों में नेल्सन डब्ल्यू. कनिंघम (मैक्लार्टी एसोशिएट्स) बाल जी दास (इंस कैप्स), एडमिरल (सेवानृवित्त) वाल्टर, एफ. डोरान (रॉयथियॉन), ब्रूक्स एंटविस्टल (गोल्डमैन सैक्स इंडिया), डेविड पी गुड (टाटा संस लिमिटेड), वी.एस. गोपी गोपीनाथ (एटीएंडटी), लारेंस लीबोविट्ज (एनवाईएसई यूरोनेक्स्ट), राज नाथन (साईबेस), शैलेशर राव (गूगल) और मनोज सिंह (डेलॉइट टच तोहमात्सु) शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications