भारत से रिश्ते सुधारने में अमेरिकी दोस्तों की मदद का स्वागत : जरदारी

वाशिंगटन, 8 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि भारत में संसदीय चुनाव के बाद उससे रिश्ते बेहतर होंगे और 'यदि हमारे अमेरिकी मित्र हमारी मदद कर सकें तो उनका स्वागत है।'

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई और सीनेट की विदेशी मामलों से संबद्ध समिति के सदस्यों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में जरदारी ने कहा, "मैं जानता हूं इस समय वे लोग बेहद व्यस्त हैं। लोकतांत्रिक देश हमेशा लोकतांत्रिक देशों के साथ काम करने के इच्छुक होते हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद है और यदि आप अमेरिकी मित्र इसमें में हमारी मदद कर सकें तो आपका स्वागत है।"

समाचार चैनल सीएनएन के साथ साक्षात्कार में जरदारी ने कहा पाकिस्तान भारत के साथ शांति चाहता है। उन्होंने कहा, "लोकतांत्रिक देश कभी युद्ध नहीं करते। पाकिस्तान की किसी भी लोकतांत्रिक सरकार ने कभी भारत से युद्ध नहीं किया। हम हमेशा से शांति चाहते हैं। हम अब भी भारत के साथ शांति चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं भारत में आम चुनाव संपन्न होने की प्रतीक्षा कर रहा हूं ताकि सारी बयानबाजी थम जाए और मैं भारत सरकार के साथ नए सिरे से बातचीत कर सकूं।"

जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ वाणिज्यिक रिश्ते भी चाहता है। उन्होंने कहा, "हम उनके साथ वाणिज्यिक रिश्ते चाहते हैं। मैं चाहता हूं कि पाकिस्तानी व्यापारियों के लिए भारत के बाजार देख रहा हूं और उम्मीद है कि वे भी ऐसा ही करेंगे। "

जरदारी और करजई इस समय अमेरिका में हैं। वे दोनों अमेरिका के साथ त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा लेने आए थे। दो दिन की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+