लालू, पासवान ने नहीं लिया मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा (लीड-2)
लालू प्रसाद ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि वह बैठक में नहीं आएंगे, लेकिन वह अपना प्रतिनिधि भेजेंगे। इस्पात मंत्री राम विलास पासवान ने स्पष्ट किया है कि वह बैठक में इसलिए नहीं आ सके, क्योंकि वह कोलकाता जाने का एक कार्यक्रम पहले ही बना चुके थे। उन्होंने कहा है कि उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग में बनी रहेगी।
सूत्रों का मानना है कि पासवान और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री और दोनों नेताओं के धुर प्रतिद्वंद्वी नीतीश कुमार की तारीफ से खफा हैं।
लेकिन लालू प्रसाद ने ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश प्रसाद को बैठक में भेज कर यह भी साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी फिलहाल संप्रग का हिस्सा बनी हुई है।
इसके साथ ही द्रविड मुóोत्र कड़गम (डीएमके) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकापा) के अध्यक्ष व कृषि मंत्री शरद पवार भी बैठक से दूर रहे।
डीएमके के बारे में कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा तमिलनाडु की चुनावी यात्रा स्थगित किए जाने से नाराज है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications