श्रीलंका की समस्या का केवल लोकतांत्रिक हल : राहुल (लीड-1)
पार्टी उम्मीदवार और केंद्रीय गृहमंत्री पी.चिदंबरम के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा में राहुल ने कहा कि श्रीलंका के नागरिकों ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया है और उन्हें सुरक्षित करने की आवश्यकता है। यदि श्रीलंका की समस्या का समाधान होना है तो वह लोकतांत्रिक माध्यम से होगा।
उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने श्रीलंका में मंत्रियों और सहायता भेजने जैसे सभी कार्य किए हैं। तमिल नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार हर आवश्यक कार्य करेगी।
राहुल ने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों के दिलों में तमिलों के लिए बहुत जगह है और श्रीलंका में अपने भाइयों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा,"अमेरिका,यूरोप और श्रीलंका सहित पूरी दुनिया में रहने वाले तमिलों का हमारे दिलों में विशेष स्थान है।"
राहुल ने तमिलनाडु के विकास के लिए संप्रग सरकार के किए गए कार्यो का भी उल्लेख किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications