राजनीतिक रस्साकसी के केंद्र में आए नीतीश कुमार
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने उन कयासों को बकवास बताया है, जिसमें नीतीश कुमार के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के साथ जुड़ने की बात कही गई है।
आडवाणी ने भोपाल में कहा, "मैं नीतीश की मित्रता पर भरोसा करता हूं। मुझे भरोसा है कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग नहीं होंगे।"
नीतीश कुमार ने भी सारे कयासों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वह राजग के साथ है।
उधर कुमार पर बड़े सधे अंदाज में डोरे डाल रही कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जैसे अपने सहयोगियों के दबाव में शुक्रवार को एक अलग अंदाज में सामने आई।
तीन दिन पहले राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को कांग्रेस के बाहर एक अच्छा नेता बताया था। लेकिन अब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरप्पा मोइली ने कहा है कि कांग्रेस नीतीश कुमार को हीरो नहीं बनाने जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications