उत्तर प्रदेश में आग की चपेट में आने से 6 की मौत
जिले के पडरौना थाना-प्रभारी राम आशीष सिंह ने आईएएनएस को बताया कि घटना बिशुनपुरवा गांव की है, जहां शुक्रवार दोपहर को आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की जलकर जबकि दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया कूड़े में आग लगने की बात सामने आ रही है।
पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने आज एक कूड़े के ढेर में आग लगाई थी और यहां सुबह से से तेज हवा चल रही है। हवा के कारण ही आग ने घरों को अपनी लपेट में ले लिया।
उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications