एआईजी को 4.4 अरब डॉलर का घाटा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कंपनी ने कहा कि गत 31 मार्च को समाप्त हुई तिमाही में उसे प्रति शेयर 1.98 डॉलर यानी कुल मिलाकर 4.35 अरब डॉलर का नुकसान हुआ जबकि गत वर्ष की समान अवधि में उसे 7.81 अरब डॉलर यानी प्रति शेयर 3.09 डॉलर का नुकसान हुआ था।
गत वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एआईजी को 61.7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था जो किसी भी अमेरिकी कंपनी को एक तिमाही में हुआ सर्वाधिक नुकसान था।
गत सितम्बर में दीवालिया होने की कगार पर पहुंच गई इस कंपनी को अमेरिकी सरकार ने 80 फीसदी शेयर खरीद कर बचाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications