अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक गुरुवार को डाऊजोंस औद्योगिक सूचकांक 102.43 अंक यानी 1.2 फीसदी की गिरावट के साथ 8,409.85 पर बंद हुआ। स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 500 सूचकांक 12.14 अंक यानी 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ 907.39 पर बंद हुआ।
इसी तरह प्रौद्योगिकी सूचकांक नास्डाक कंपोजिट में भी गिरावट देखी गई और यह 42.86 अंक यानी 2.4 फीसदी गिरकर 1,716.24 पर बंद हुआ।
अमेरिकी डॉलर में भी यूरो के मुकाबले गिरावट आई और वह बुधवार के 75.15 यूरो से घटकर 74.71 यूरो पर आ गया।
उधर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद सरकार ने प्रमुख बैंकों के स्ट्रेस टेस्ट के नतीजे घोषित किए जिनके मुताबिक देश के 10 प्रमुख बैंकों को अपने बचाव के लिए और नकदी एकत्रित करनी पड़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications