अफगान नागरिकों को आतंकवादियों और गठबंधन सेना दोनों से खतरा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हाशिमजई ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में अपने संबोधन में कहा आत्मघाती हमलों से होने वाली मौतें और गठबंधन सेना की कार्रवाई के दौरान नागरिकों का हताहत होना उनके देश में एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
परिषद की बैठक अफगानिस्तान में मानवाधिकारों के हालात पर समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। इस दौरान कई देशों ने महिलाओं और पत्रकारों की सुरक्षा में कमी के लिए अफगानिस्तान की निंदा की।
हाशिमजई ने कहा, "सरकार विराधी हथियारबंद संगठनों की ओर से पत्रकारों को मिल रही धमकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए भी बड़ी चुनौती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications