जयललिता के साथ गठबंधन कभी नहीं : चिदंबरम
चिदंबरम ने शुक्रवार को यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर जयललिता से अलग राय रखती है, लिहाजा उन्हें एक सहयोगी के रूप में कभी भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनका मकसद भावी केंद्रीय सरकार का गठन नहीं, बल्कि मौजूदा तमिलनाडु सरकार को गिराना है।"
चिदंबरम ने आगे कहा कि जयललिता ने अयोध्या में भाजपा द्वारा की गई कारसेवा का समर्थन किया था और उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दोस्ती की खुलेआम घोषणा की है। ऐसे में कांग्रेस के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं हो सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications