तीसरा मोर्चा टिकने वाला नहीं : मोदी
मोदी गुरुदासपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी और अभिनेता विनोद खन्ना के पक्ष में यहां आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
मोदी ने तीसरे मोर्चे के गठन को खारिज करते हुए कहा, "इस तीसरे मोर्चे का मां-बाप कौन है, इसे कोई नहीं जानता। इसकी पूंछ कहा है, इस बारे में भी कोई नहीं जानता। यह अवसरवादी लोगों की एक कोशिश मात्र है।"
मोदी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को भी आड़े हाथों लिया।
मोदी ने कहा, "यूपीए, प्रधानमंत्री पद के असीमित उम्मीदवारों के एक समूह से ज्यादा कुछ भी नहीं है। संप्रग में हर कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है। कांग्रेस का कोई भी नेता नहीं कह रहा है कि मनमोहन सिंह अगले प्रधानमंत्री के रूप में उसकी पसंद हैं। यह बात सिर्फ राहुल, सोनिया और प्रियंका द्वारा ही कही जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications