आतंकी हमले में दुल्हे सहित 2 अन्य की मौत (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक आतंकियों ने देवल मूराह गांव में शादी पार्टी पर गुरुवार को देर शाम हमला किया था।
हमले में दुल्हे एजाज अहमद, उसके पिता अहमद मलिक और दुल्हन की मां ताज बेगम की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार आतंकियों में से एक फारूक अहमद उस लड़की से खुद निकाह रचाना चाहता था। जब उसे सूचना मिली कि उस लड़की के साथ कोई और निकाह रचा रहा है तो उसने तीन अन्य आतंकियों के साथ शादी पार्टी पर हमला बोल दिया।
पुलिस ने कहा है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस महानिरीक्षक (जम्मू जोन) के.राजेंद्र कुमार ने घटना स्थल का दौरा करने के बाद आईएएनएस को बताया कि पुलिस जल्द ही हत्यारों को ढूंढ़ निकालेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications